रांची
टीम sportsjharkhand.com |
असम, गुवाहाटी में आयोजीत 8वीं राष्ट्रीय लॉनबॉल चैंपियनशिप 2023 में (आज) मंगलवार को झारखंड की टीम 4 फाइनल मुकाबले खेले जिसमें 3 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक जीता।
झारखंड महिला फोर टीम में लवली चौबे, अनामिका लकड़ा, कविता कुमारी और रूपा रानी तिर्की ने असम को 19-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। सुनील बहादुर और दिनेश कुमार की पुरुष जोड़ी टीम ने दिल्ली को 26-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता, झारखंड के पुरुष ट्रिपल खिलाड़ियों में अभिषेक लकड़ा, प्रिंस कुमार महतो, आलोक लकड़ा ने असम को 22-9 से हराकर तीसरा स्वर्ण पदक जीता। एकमात्र रजत पदक झारखंड की सरिता ने जीता, जिसे असम ने बेहद करीबी मुकाबले में 21-20 से हराया।
कुल पदक
झारखंड को 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक