| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय लॉनबॉल फेडरेशन के तत्वाधान में असम में आठवीं लॉन बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इस चैंपियनशिप में झारखंड के पुरुष और महिला टीम हिस्सा ले रही है। बताते चले कि गुवाहाटी में खेले गए सभी चार मुकाबले जीतकर झारखंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। लवली, अनामिका, कविता और रूपा रानी तिर्की की जोड़ी ने मणिपुर को 42- 0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। वहीं सुनील बहादुर और दिनेश कुमार की टीम ने पंजाब को 40-6 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अभिषेक लकड़ा, प्रिंस कुमार महतो और आलोक लकड़ा के पुरुष ट्रिपल टीम ने पंजाब ट्रिपल टीम को 32-05 से हराया। तीनों टीमों ने अपने लीग दौर में अपराजित रही। महिला एकल खिलाड़ी सरिता ने पश्चिम बंगाल को 21-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के पहले दौर में चारों टीमों ने अपने पदक पक्के कर लिए हैं।
परिणाम
सुनील बहादुर और दिनेश कुमार की पुरुष जोड़ी टीम ने केरल को 27-5 से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। अभिषेक, प्रिंस और आलोक की पुरुष ट्रिपल्स टीम ने बिहार को 21-7 से हराकर आठवीं लॉन बाल्स नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। 25 वर्ष से कम उम्र की झारखंड की सोनी कुमारी एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचीं। महिलाओं की सिंगल्स और फोर और 25 साल से कम उम्र की लड़कियों की स्पर्धाओं के सेमीफाइनल कल खेले जाएंगे।







