रांची
टीम sportsjharkhand.com |
24 सितंबर से 1 अक्तूबर तक रांची में प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप में महिला और पुरुष वर्ग के मैच खेले जा रहें हैं। चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को महिला वर्ग में तीन और पुरुष वर्ग में दो मैच खेले गए।
महिला वर्ग में हॉकी झारखंड ने हॉकी मणिपुर को 9-0 से, हॉकी बिहार ने हॉकी बंगाल को 4-0 से तथा हॉकी ओड़िसा ने हॉकी असम को 23-0 से पराजित किया। जबकि पुरुष वर्ग में हॉकी ओड़िसा ने हॉकी असम को 18-0 से और हॉकी मणिपुर ने हॉकी बंगाल को 5-0 से पराजित किया।