| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
हॉकी झारखंड और नवल टाटा हॉकी एकादमी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 से 12 मई तक जमशेदपुर में आयोजित आमंत्रण नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर राज्य स्तरीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप -2023 के दूसरे दिन 6 मैच खेले गए।
दिन के पहले मैच में रांची ने पलामू को 3-1, गुमला ने हजारीबाग को 6-0 से, NTHA ने खुंटी को 4-0 से और सिमडेगा ने पश्चिमी सिंहभूम को 5-0 से पराजित किया। दूसरी बेला में खेले गए सेमीफाइनल मैच रांची ने NTHA को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से और गुमला ने सिमडेगा को 4-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। कल सुबह बुधवार को सबजुनियर का फाइनल और दिन का दूसरा मुकाबला जूनियर पुरुष का होगा।







