| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड दिव्यांग (पुरुष) क्रिकेट टीम डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित थर्ड नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी T20 क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेंगी। यह चैंपियनशिप 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक राजस्थान के उदयपुर में आयोजित होगी।
16 सदस्यीय टीम की घोषणा
मनीष कुमार के नेतृत्व में झारखंड टीम की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। यह टीम 25 सितम्बर को दिल्ली के लिए रवाना होगी, फिर दिल्ली से उदयपुर जाएगी। इस चैंपियनशिप में भारत के 24 राज्य की टीम भाग ले रही है। इस चैंपियनशिप का ब्रांड एंबेसडर पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह है।
टीम झारखण्ड इस प्रकार है
झारखंड की 16 सदस्यीय टीम में मनीष कुमार (कप्तान), महावीर मोदी (विकेटकीपर ), भोला बऊरी, अमन कुमार, ऋषिकेश चौधरी, संतोष टुडू, गोविंद कुमार सिंह (उप कप्तान ), बब्बन कुमार सिंह, मुदस्सर खान, संदीप कुमार साहू, मोहम्मद जावेद हुसैन, आबिद अंसारी, मोहरनाथ महतो, मुकेश कुमार पांडे शामिल है। टीम के कोच जावेद आलम है।
यह जानकारी डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन आफ झारखंड के सचिव आफताब आलम ने दी है।







