रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित खेलो झारखंड 2023-24 के जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रांची के सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर 14,17 और 19 वर्ग की प्रतिस्पर्धा हुई।
प्रतियोगिता के बालक U-14 वर्ग में राजकीयकृत मध्य विद्यालय चिलदाग अनगड़ा ने राज्यकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़मा मांडर को पराजित किया गई। जबकि बालिका U-14 वर्ग मे झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय इटकी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नामकुम को हराया है। इधर बालक U-17 वर्ग में तमाड़ इंटर महाविद्यालय सलगाडीह तमाड़ ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय चान्हो को तथा बालिका U-17 वर्ग मे उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटकाटोली रातु ने उर्स लाइन कान्वेंट बालिका उच्च विद्यालय रांची को पराजित किया है। बालक U -19 वर्ग में हंसराज बाधवा प्लस 2 उच्च विद्यालय नामकुम को बीआईटी प्लस 2 उच्च विद्यालय कांके ने हराया है। बालिका U-19 वर्ग मे सीएमस्कूल ऑफ एक्सीलेंस बालिका प्लस 2 उच्च विद्यालय बरियातु ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नामकुम को पराजित किया है।
विजेता टीम रांची जिले की प्रतिनिधित्व करेगी।