| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सुब्रतो कप फुटबॉल U 17 बालिका वर्ग में झारखंड की संत पैट्रिक आवासीय बालिका फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर, गुमला टीम के जीत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को लीग का तीसरा मैच भी झारखण्ड ने जीत लिया है। इस मैच को झारखण्ड ने केरल को 7-0 से पराजित कर अपना दबदबा कायम रखा है।
बता दें कि गुरुवार को हुए मुकाबले में झारखंड ने गुजरात को 9-1 से हराया है। इससे पहले बुधवार को झारखंड ने अपने पहले लीग मैच में दिल्ली को 23-0 से हराकर धमाकेदार आगाज किया था। ग्रुप F के लगातार तीन मुकाबले जीतकर झारखंड अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। अल्फा कंडूलना 1, बिनीता होरो 1, अनिता डुंगडुंग 3, रेशमी मिंज 1 और अल्का इंदवार 1 गोल का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, शिक्षा सचिव के रवि कुमार, राज्य परियोजना परिषद के निदेशक किरण कुमारी पासी, कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग, खेल निदेशक सुशांत गौरव,उपनिदेशक खेल
राज किशोर खाखा समेत खेल और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों और टीम के कोच बिना केरकेटा, खेल विभाग के पूर्व प्रशिक्षक निर्वतमान खेल शिक्षक सह टीम मैनेजर प्रभात रंजन तिवारी को बधाई दी है।







