| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) से जुड़ा एक खुला पत्र वायरल हो रहा है। JSCA के अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व अन्य को संबोधित इस पत्र में बाहरी खिलाड़ियों और पैसे लेकर टीम में स्थान दिए जाने के संदर्भ में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। साथ में ये भी दावा किया जा रहा है कि टीम में जगह दिलाने के नाम पर चयनकर्ता और प्रशिक्षक मिलकर खिलाड़ियों और उनके परिजनों से मैच फीस समेत आर्थिक दोहन भी करते हैं। पूरा पत्र हूबहू आपके समक्ष
माननीय JSCA अध्यक्ष संजय सहाय, सचिव देवाशीष चक्रवर्ती, संयुक्त सचिव पीएन सिंह एवं अन्य
निवेदनपूर्वक कहना है कि बाहरी भगाओ JSCA बचाओ मेरा अभियान
हमारी टीम चला रही है, हमने मीडिया के माध्यम से सबूतों के साथ आपतक सूचना पहुंचाई है, आपने आश्वासन भी दिया है कि बाहरी एवं ओवरएज पे कड़ी कार्रवाई होगी।
लेकिन सर हमें पूछना है कि इतने बाहरी हमारे राज्य में आते कहां से हैं ? इसका वास्तविक गुनहगार कौन है ? हमारे JSCA से जो रजिस्टर्ड क्लब बारिकी से जांच करता तो इतना धांधली क्रिकेट में नहीं होता एवं हमारे राज्य के युवा बाहर जाने पे मजबूर नहीं होते। ए डिवीजन, बी डिवीजन के नाम पे बाहरी खिलाड़ियों से मोटी रकम ली जाती है, उन्हीं से भ्रष्ट मेंबर का जेब भरा रहता है यही मुख्य कारण है।
आज हमारे पास कुछ खास लोग मिलने आए, जिनका बच्चा JSCA से पिछला साल अंडर 19 (सत्र 2022-23) खेला, उन्होंने कुछ ऐसा बात बताई जिसे सुनकर, देखकर हम निशब्द रह गए।
कुछ ऑडियो हमे दिया गया जिसमें रूपयों का लेन-देन का जिक्र किया गया,
उसमें बताया गया कि किसको कितना मैच मिलेगा ? कैसे मौका मिलेगा किसको ? किसको अंदर-बाहर करना है, ये ट्रॉयल मैच से पहले ही तय कर दिया गया था, कुछ ऐसे भी प्लेयर थे जिन्हें वेटिंग लिस्ट में रखा गया था। कुछ भ्रष्ट सलेक्टर एवं कोच के वजह से आज हमारा JSCA बाहरी से भरा पड़ा है।
आज मैं बताऊंगा कि कैसे रुपया की डील हीई – सलेक्टर मनोज यादव कोच, रतन कुमार और दीपक कुमार की गुप्त मीटिंग हुई। प्रति प्लेयर एक एमाउंट को फिक्स्ड किया गया। एमाउंट कितना था ये ऑडियो जब डालूंगा तब सुनिएगा, रुपया दीपक कुमार को कलेक्ट करके मनोज यादव तक पहुंचाना था। इसके लिए एक एजेंट को रखा गया। आपस में पैसे कि हिस्सेदारी की गई। इतना से ही नहीं रूके कोच रतन जी, जब पैसा कम लगा तो मैच फीस का 50 प्रतिशत भी तय कर दिया गया। हे प्रभु ऐसा भी लोग धरती पर होता है। आपलोग कहां हैं महान पुरूष, जी करता है कि गला दबा दे तुमलोग का, मेरा झारखंड के बच्चो में तुमलोग को टैलेंट नहीं दिखता है। मूर्ख !
याद रखना दुबारे हमारे राज्य के युवाओं का भविष्य खराब किया ना तो वो हाल करेंगे कि जेल तो बाद में जाओगे, पहले हॉस्पिटल जाना पड़ेगा, हल्का में ले रहे हो।
राठौर हैं हम, विक्रम राठौर, नाम तो सुना ही होगा
नोट : माननीय JSCA के अध्यक्ष एवं सचिव महोदय, हमारे पास कुछ भ्रष्ट सलेक्टर का ऑडियो है जो उन्हें महाभ्रष्ट घोषित करने के लिए काफी है, जिसमें पहला नाम चीफ सलेक्टर श्रीमान मनोज यादव का, सू़त्रों के अनुसार आपके कहने पे JSCA में जांच तेज हो गई है। ये सुनकर अच्छा लगा, जरूरी पड़ने पे हम आगे बढ़ेंगे।
धन्यवाद !


नोट : हम इस पत्र को सच्चा या झूठा नहीं बता रहे बल्कि जो पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसे हुबहू पाठकों के सामने रख रहे हैं।







