| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन द्वारा देहरादून में 21 सितम्बर से 24 सितम्बर तक ऑल इण्डिया केडेट और जूनियर कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कराटे ऐसोसिएशन ऑफ झारखंड की टीम भी हिस्सा ले रहीं हैं। इस टीम में शामिल कराटेकारो ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम काता में कांस्य पदक जीता है।
टीम काता करने वाले कराटेकार
निखिल सिंह, मूचीराय हंस, जितेश मुंडा, आर्यन प्रमाणिक शामिल है।
स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष हांशी मानस सिन्हा, सचिव अमित कुमार चौधरी एवं टीम के कोच शीतल टोपनो भी टीम के साथ मौजूद हैं। टीम के इस प्रदर्शन पर सेंसाई केके सिंह, सेंसाई उदय कुमार, सेंसाई हेजाज अकसद, सेंसाई नरेंद्र सिन्हा, सेंसाई शशी पांडे, सेंसाई रंजीत मेहता, सेंसाई धनंजय श्रीवास्तव, सेंसाई श्रावण साहु एवं स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने बधाई दी है।







