| रांची/दुमका
टीम sportsjharkhand.com |
दुमका मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के बैनर तले 30 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषो एवं महिलाओं के लिए 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, एवं गोला फेकने की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके आलावे 30 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के लिए भी ये प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
कोई भी प्रतिभागी एक ही प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत दुमका आउटडोर स्टेडियम में किया जाएगा। इसके आयोजन के लिए एक समीक्षात्मक बैठक उमाशंकर चौबे , सचिव जिला खेलकूद संघ की अध्यक्षता में हुई जहां आयोजन सचिव विजय सिंह ने बताया कि आयोजन से संबंधित सभी तैयारी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे







