| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सुब्रतो कप फुटबॉल U 17 बालिका वर्ग में झारखंड की संत पैट्रिक आवासीय बालिका फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर, गुमला टीम के जीत का सिलसिला जारी है। गुरुवार को दूसरे मुकाबले में झारखंड ने गुजरात को 9-1 गोल से धो दिया है। इससे पहले बुधवार को झारखंड ने अपने पहले लीग मैच में दिल्ली को। 23-0 से हराकर धमाकेदार आगाज किया था। ग्रुप F के पहले दो मुकाबले जीतकर झारखंड अपने ग्रुप में टॉप पर बना हुआ है। झारखंड की ओर से अल्फा कंडूलना ने 3, बिनीता होरो ने 2 जबकि अनिता डुंगडुंग, रेशमी मिंज, नमीना कुमारी और साबरनी कुमारी ने 1-1 गोल किया।






