| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची में खेलो झारखण्ड राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी है। कुश्ती के बाद होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परिसर में तीरंदाजी की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित हो रही है। 21 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में रिकर्ब के U-17 और U-19 बालक/ बालिका वर्ग के प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। U-19 बालक वर्ग में जेएसएसपीएस के अनुभव राज ने पहला रेंक हासिल किया। जबकि इसी इवेंट के बालिका वर्ग में एसकेडी सेंटर के आरती प्रधान ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं U-17 बालक वर्ग में पहला स्थान जेएसएसपीएस के विशाल कुमार विश्वकर्मा ने प्राप्त किया है। U-17 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान जेएसएसपीएस की कैडेट अनूपा कुमारी ने हासिल किया है।


देखें परिणाम…




वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी शुरू
झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 1400 वॉलीबॉल एवं 400 तीरंदाजी के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
पहले दिन का वॉलीबॉल रिजल्ट
वॉलीबॉल अंडर 17 बालक वर्ग मैच का रिजल्ट
पहला मैच हजारीबाग बनाम लातेहार के बीच खेला गया जिसमें हजारीबाग 15 -10, 15-13 से जीता।
दूसरा मैच रामगढ़ बनाम पश्चिमी सिंहभूम के बीच में खेला गया, जिसमें रामगढ़ 15-13 ,15-8 से जीता।
तीसरा मैच गिरिडीह बनाम सरायकेला के बीच खेला गया। जिसमें 15- 3, 15 -2 से गिरीडीह जीता।
चौथा मैच गोड्डा बनाम खूंटी के बीच खेला गया जिसमें 12- 15, 15 -10 और 18-16 से गोड्डा जीता।
पांचवा मैच धनबाद बनाम गढ़वा के बीच में खेला गया, जिसमें 15- 13, 08 -15, 15 -8 से धनबाद जीता


अंडर 17 बालिका वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता के परिणाम
पहला मैच लातेहार बनाम सिमडेगा के बीच खेला गया जिसमें 15 -4 और 15-13 से लातेहार जीता।
दूसरा मैच गोड्डा बनाम बोकारो के बीच खेला गया जिसमें 15- 4 और 15-13 से गोड्डा जीता।
अंडर 17 बालिका वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता के परिणाम
पहला मैच लातेहार बनाम सिमडेगा के बीच खेला गया जिसमें 15 -4 और 15-13 से लातेहार विजयी।
दूसरा मैच गोड्डा बनाम बोकारो के बीच खेला गया जिसमें 15- 4 और 15-13 से गोड्डा विजयी।






