| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद और युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधीन झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची की ओर से नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सेलेंस एथलेटिक्स (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक/ बालिका आयु वर्ग 16 से 22 वर्ष तक के योग्य खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय चयन एसोसियेशन स्टेडियम, चाईबासा में समापन हो गया। इस शिविर सह प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला के कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाडि़यों ने भाग लिया।
चयन के अवसर पर ओलंपियन मनोहर टोपनो, समन्वयक, साझा, प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह आवासीय प्रशिक्षक, चाईबासा
योगेश यादव – आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक, साहेबगंज, प्रभात रंजन तिवारी, एथलेटिक्स प्रशिक्षक, हजारीबाग नीरज राय, आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक शामिल हुए।वहीं कोच सोना राम चंपिया, राहुल कुमार, कमल कुमार समेत आवासीय बालक फुटबॉल केंद्र के प्रशिक्षकों की का सराहनीय सहयोग रहा।
अब 11 मई को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची में ट्रायल होंगे। अंतिम रूप से चयनित(बालक/बालिका) खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।







