| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल मैदान में एकदिवसीय सुमित्रा सुरेंद्र स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रांची जिले की कुल 12 टीमों ने भाग लिया। रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ० सुदेश कुमार साहू एवं झारखंड ओलंपिक संघ के सचिव मधुकांत पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में आरयू एसआरसी, एमवायबी, डीएसपीएमयू, गाड़ीगांव होटटवार जूनियर, गाड़ी गांव होटटवा सीनियर, मोराबादी वॉलीबॉल क्लब, पिठौरिया वॉलीबॉल क्लब, चापछ टोली वॉलीबॉल क्लब, एयर ट्रैफिक कंट्रोल वॉलीबॉल क्लब, पाथर्डीह वॉलीबॉल क्लब, संत जेवियर्स रेड एवं संत जेवियर ब्लू ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पाथर्डीह वॉलीबॉल क्लब ने आरयू एसआरसी को 3-0 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल मैच में डीएसपीएमयू ने गाड़ी गांव होटवार को 25-2, 21-25 एवं 25-23 से पराजित कर खिताब जीता।







