रांची
टीम sportsjharkhand.com |
24 सितंबर से 1 अक्तूबर तक रांची में प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहें हैं। इसे देखते हुए हॉकी झारखंड ने 13 सितंबर 2023 को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन हुआ था, इस ट्रायल में आए प्रतिभागियों से महिला और पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग 25/25 खिलाड़ी चयनित किए गए थे।
चयनित खिलाड़ियों का 18 सितंबर से रांची में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा । चयनित खिलाड़ियों को 10 बजे तक हॉकी झारखंड के कार्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।