Saturday, November 21, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home Sports News

मीडिया कप फुटबॉल 2023 : पहले सेमीफाइनल में शंख व मयूराक्षी तथा दूसरे सेमीफाइनल में अजय व दामोदर की टीमें होंगी आमने-सामने

आखिरी लीग मैच में दामोदर और मयूराक्षी ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
15-09-2023 @ 11:19 AM
in Sports News
0 0
A A
0
मीडिया कप फुटबॉल 2023 : पहले सेमीफाइनल में शंख व मयूराक्षी तथा दूसरे सेमीफाइनल में अजय व दामोदर की टीमें होंगी आमने-सामने
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com

मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में खेली जा रही मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में शनिवार को टीम शंख और टीम मयूराक्षी आमने सामने होंगी जबकि दूसरे सेमीफाइनल में टीम अजय और दामोदर के बीच फाइनल में पहुंचने की जंग होगी। शुक्रवार को ग्रुप ए के आखिरी लीग मैच में दामोदर ने भैरवी को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की। दामोदर की ओर से पहला मैच खेल रहे प्लेयर ऑफ द मैच संदीप नाग ने दो शानदार मैदानी गोल और मोनू कुमार ने एक गोल दाग टीम को मध्यांतर तक 3-0 से बढ़त दिला दी। मैच के 15वें मिनट ने मोनू ने शानदार गोल दाग टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद मैच के 17वें मिनट में संदीप नाग ने एक शानदार फ्री किक से गोल कर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। दूसरे हाफ में संदीप ने एक और गोल दागकर बढ़त 3-0 की कर दी। इसके बाद भैरवी की ओर से अमित कुमार ने गोल दागकर मैच में वापसी की उम्मीद जगाई लेकिन आखिरी स्कोर 3-1 ही रहा। ग्रुप बी के आखिरी लीग मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अशोक गोप के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मयूराक्षी ने गंगा को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। गंगा की टीम बिखरी हुई दिखी और इसका फायदा मयूराक्षी ने जमकर उठाया। मैच के 12वें मिनट में अशोक ने शानदार गोल दाग टीम को 1-0 से आगे किया। इसके बाद 19वें मिनट में कुंदन ने एक और गोल दाग बढ़त 2-0 कर दी। 35वें मिनट में दिनेश ने एक और गोल दाग मयूराक्षी को सेमीफाइनल में पहुचने पर मुहर लगा दी है। इससे पहले रांची के डीटोओ प्रवीण प्रकाश और सीसीएल के मैनेजर स्पोर्ट्स आदिल हुसैन ने खिलाड़ियां से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरूआत की और प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार भी बांटे।

मीडिया कप फुटबॉल 2023 : पहले सेमीफाइनल में शंख व मयूराक्षी तथा दूसरे सेमीफाइनल में अजय व दामोदर की टीमें होंगी आमने-सामने

शनिवार को होनेवाले सेमीफाइनल मुकाबले

पहला सेमीफाइनल सुबह 8 बजे
टीम शंख बनाम टीम मयूराक्षी

दूसरा सेमीफाइनल सुबह 9 बजे
टीम अजय बनाम टीम दामोदर

Tags: Department of SportsDepartment of Sports JharkhandrpcSports Authority of Indiaखेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंडबिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी रांचीरांची प्रेस मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
29वीं जूनियर राष्ट्रीय थांग-टा चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की हुई घोषणा

29वीं जूनियर राष्ट्रीय थांग-टा चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की हुई घोषणा

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In