| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
8 से 11 सितंबर 2023 तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत सिमडेगा महाविद्यालय सिमडेगा द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता 2023 महिला और पुरुष का आज ( सोमवार ) फाइनल मैच खेला गया। जिसमें पुरुष वर्ग का फाइनल मैच बिरसा कॉलेज खूंटी ने कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला को 7-1से पराजित किया जबकि महिला वर्ग का फाइनल मैच एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची ने बिरसा कॉलेज खूंटी को 5-0 गोल से पराजित कर विजेता का खिताब जीता।
पुरुष वर्ग में बेस्ट गोलकीपर का पुरूस्कार बिरसा कॉलेज, खूंटी के दुर्गा मुंडा को तथा महिला वर्ग में बेस्ट गोलकीपर का पुरूस्कार एसएस मेमोरियल कॉलेज, रांची की प्रमिला कुमारी को मिला।
जबकि पुरुष वर्ग में बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बिरसा कॉलेज, खूंटी के जोसेफ टोपनो और महिला वर्ग में बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सिमडेगा कॉलेज की रेशमा सोरेंग को दिया गया।
पुरुष वर्ग में बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच , बिरसा कॉलेज, खूंटी के सुसारन पूर्ति और महिला वर्ग में बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच एस एस मेमोरियल कॉलेज, रांची की अलबेला रानी को घोषित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा पंहुचे और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।







