| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
हॉकी झारखंड और नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान 8 से 12 मई तक आमंत्रण नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर राज्य स्तरीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप -2023 का आयोजन टाटा हॉकी अकादमी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में किया गया है।


इस प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ले रही है। पहले दिन दो-दो मैच खेलें गए। जिसमें गुमला ने रांची को 5-2 से, हजारीबाग और पलामू 0-0 गोल पर ड्रॉ, NTHA ने सिमडेगा को 3-0
से वहीं खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम 0-0 गोल पर बराबरी पर रहा।
रांची ने हजारीबाग को 3-2से, गुमला ने पलामू को 8-0 से, NTHA ने पश्चिमी सिंहभूम को 6-0 से जबकि सिमडेगा ने खूंटी को 3-2 से पराजित किया।


सेंटर ऑफ एक्सेलेंस एथलेटिक्स के लिए चयन चाईबासा में चयन शुरू
राज्य सरकार के पर्यटन कला संस्कृति और खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधीन झारखंड खेल प्राधिकरण , रांची द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सेलेंस एथलेटिक्स (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक /बालिका आयु वर्ग 16 से 22 वर्ष तक के योग्य खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय चयन प्रक्रिया चाईबासा में शुरू हुआ। जिसमें पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाडि़यों ने भाग लिया। वहीं दूसरे दिन सुबह 8 बजे से चयन शुरू होगा।


सेंटर ऑफ एक्सेलेंस फुटबॉल के लिए प्रशिक्षण शिविर सह चयन प्रतियोगित के पांचवे दिन
सेंटर ऑफ एक्सेलेंस फुटबॉल के लिए प्रशिक्षण शिविर सह चयन प्रतियोगित के पांचवें दिन जिला खेल पदाधिकारी दुमका एवं अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी तूफान पोद्दार पहुंचे और अपना अनुभव साझा किया। शिविर में शामिल खिलाड़ियों को किस तरह प्रशिक्षण प्राप्त करना है, प्रतिस्पर्धा के दौरान कैसे अनुशासित रहना है। ऐसे ही कई टिप्स उन्होंने दी है। गौरतलब है कि राज्य सरकार के खेल विभाग के अधीन झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सीलेंस के लिए बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी रांची में बालक / बालिका खिलाड़ियों के लिए आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।







