| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
थाईलैंड बैंकॉक में चल रहे थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के दोनों खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। एलिसन रूपल खाखा के कांस्य पदक जीतने के बाद काजल कुजूर ने भी अपना शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के 52 किलो से कम वजन वर्ग के फाइट में काजल कुजूर ने अपने स्पर्धा में 2 देश फिलीपींस और थाईलैंड के प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को हराकर सेमीफाइनल राउंड में प्रवेश कर कांस्य पदक जीता है।
काजल के पदक जीतने पर भारतीय कराटे टीम ने बधाई दी गई। वहीं विश्व कराटे संघ के तकनीकी कमेटी के सदस्य हंशी भरत शर्मा कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष शिहान विजय तिवारी महासचिव शिहान संजीव जांगड़ा इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी इमा के अध्यक्ष सेंसई अनिल किस्पोट्टा, सचिव मोहिनी रितिका टोप्पो, राकेश तिर्की, काजल के कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा और अन्य खिलाड़ियों ने बधाई दी है।







