| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
14 से 16 सितंबर 2023 तक बोकारो में आयोजित 16वां राज्यस्तरीय सीनियर पूरुष एवं महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता को देखते हुए, रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से 8 सितंबर शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे रांची के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित बॉक्सिंग हॉल में रांची जिला के मान्यता प्राप्त क्लब के बॉक्सिंग खिलाड़ियों का चयन शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें जिला अध्यक्ष विनय सिन्हा सचिव अजय मुकूल टोप्पो, कोषाध्यक्ष गुलाम जावेद जेएसएसपीएस कोच बीबी मोहंती जिला पदाधिकारियों सहित सभी मान्यता प्राप्त क्लब के प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।







