| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की ओर से आयोजित जूनियर बालक राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के डॉ बीसी राय ट्रॉफी 2023- 24 में झारखंड की टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है। गुरुवार को खेले गए मैच में झारखंड ने कर्नाटक को तीन एक से पराजित किया है। उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित इस टूर्नामेंट के टीयर 1 ग्रुप स्टेज के मैच खेले जा रहे हैं।









