| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
CCL मुख्यालय का दो दिवसीय इंटर डिपार्मेंट शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता आज (गुरुवार ) से प्रारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में 155 कर्मचारी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर सीसीएल मुख्यालय शतरंज एवं कैरम टीम का चयन किया जायेगा। दोनों टीमें 12 और 13 सितंबर को अरगडा एरिया द्वारा आयोजित सीसीएल इंटर रीजनल क्षेत्रीय शतरंज और कैरम टूर्नामेंट में भाग लेगी।
शतरंज में रोहित, अंकित कुमार चौहान, जीतेंद्र कुमार, कुशाग्र अस्थमा, अजय महतो, मिथलेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार, सुरेश लोहार व अरुण कुमार मिश्रा तथा कैरम में जुनैद, मो. सुलतान, सुनील एक्का, मनोहर करमाली, मानश कुमार तालापात्र, प्रभात दयाल, शशि भूषण मंडल, जनेश राम नेतृत्व कर रहे हैं। प्रतियोगिता का संचालन राजीव रंजन सिंह कर रहे हैं।







