| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
24 सितंबर 2023 से 1अक्टूबर 2023 तक रांची में प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन महिला / पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए हॉकी झारखंड के महिला और पुरुष हॉकी टीम का गठन किया जाना है। इसे देखते हुए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 13 सितंबर 2023 को 10 बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम रांची में होगा। इस चयन ट्रायल में झारखंड के सिर्फ वही महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते है, जिनका जन्म तिथि 1 जनवरी 2008 को या उसके बाद हुआ हो और हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित किसी भी हॉकी इंडिया जूनियर चैंपियनशिप में इस वर्ष भाग नही लिया हो। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ियों को अपने साथ पंचायत या नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हॉकी इंडिया प्रपत्र में मेडिकल द्वारा निर्गत उम्र पात्रता पत्र, जिस विद्यालय में वर्तमान समय में अध्यनरत हो उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा अभिप्रमाणित बोनोफाईड प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य किया गया है।







