| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के खेल विभाग ने खेल प्रशिक्षको जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों, टीम को उपलब्धि दिलाई हो, उनके लिए नगद पुरस्कार राशि (सम्मान राशि) देने के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। खेल प्रशिक्षकों के लिए 5 सितंबर 2023 तक जिला खेल पदाधिकारी के माध्यम से आवेदन जमा करने को कहा गया है।











