रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खेलो झारखंड 2023-24 का आयोजन विद्यालय, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित पत्र के माध्यम से तमाम जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि 67वें नेशनल स्कूल गेम्स 2023-24 का खेल कैलेंडर जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार अक्टूबर माह से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता शुरू हो रही है। 67वें राष्ट्रीय विद्यालय खेल 2023-24 के लिए जारी खेल कैलेंडर के तहत खेलो झारखंड 2023- 24 के माध्यम से समय-समय पर झारखंड टीम का चयन किया जाना है और राष्ट्रीय गेम्स से पहले चयनीत टीम के लिए प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाना है।
इसे देखते हुए खेलो झारखंड 2023- 24 के प्रखंड, जिला और राज्य स्तरीय खेल कैलेंडर और तिथियां में परिवर्तन किया गया है।
जो इस प्रकार है…….