| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
कभी राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाली दीप्ति कुमारी को आज सांसद संजय सेठ की पहल पर 5 लाख रुपये का धनुष मिल गया। लगभग एक वर्ष पूर्व तीरंदाजी के एक अभ्यास के क्रम में दीप्ति का धनुष टूट गया था। दीप्ति का उस धनुष की कीमत 7 लाख लाख रूपए था, जिसे कर्ज लेकर खरीदा गया था। आर्थिक अभाव को देखते हुए दीप्ति ने अरगोड़ा चौक पर चाय बेचना शुरू किया। अपनी पूरी समस्या को दीप्ति ने सांसद संजय सेठ से मिलकर बताया था। सांसद ने इस पर गंभीरता पूर्वक पहल की और केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी जी से बात की।
इससे पूर्व दीप्ति ने राष्ट्रीय स्तर पर 12 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते है। वर्तमान समय में दीप्ति तीरंदाजी का अभ्यास भी कर रही है। धनुष के अभाव में दीप्ति का अभ्यास बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुआ। सांसद की पहल पर सीसीएल ने अपने सीएसआर मद से दीप्ति को 5 लाख रुपये की कीमत का धनुष प्रदान किया। आज वह धनुष सांसद संजय सेठ ने दीप्ति कुमारी को सौंपा।







