| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 14वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 एवं द्वितीय भगवान बिरसा मुंडा ताइक्वांडो ट्रॉफी का आयोजन 2 सितंबर से 4 सितंबर तक हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से लगभग 1500 खिलाड़ी, प्रबंधन, कोच, जज भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर वर्ग के खिलाड़ी पदक के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे।







