| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएसन (CAA) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के रोमांचक फाइनल में मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब ने संत जॉन्स स्कूल को हरा खिताब पर कब्जा बरकरार रखा। हटिया रेलवे ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक गोल नहीं कर पायीं फलस्वरूप मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। शूटआउट में भी स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा। फिर सडेन डेथ में मेकॉन ने विजयी गोल दाग खिताब 3-2 से अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीम के फुटबॉलरों को झारखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजयनाथ शाहदेव, ग्लोबल बिल्डकॉन के डायरेक्टर फिरोज दिलावर खान, बासुदेव स्मृति चटर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव चटर्जी समेत CAA के कई पदाधिकारी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
इन्हें मिला पुरस्कार
बेस्ट स्कोरर ऑफ द टूर्नामेंट : अंकित होरो
बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट : बिदेश







