रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड ( रांची ) की वुशु खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा ने आज मास्को में चल रही मॉस्को स्टार इंटरनेशनल वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।
यह प्रतियोगिता 2 से 8 मई तक मॉस्को में आयोजित हो रही है। पिछले दिनों मेरठ में आयोजित सिलेक्शन ट्रायल के आधार पर पूर्णिमा लिंडा का भारतीय दल में चयन हुआ था। पूर्णिमा लिंडा झारखंड वुशु की एक मेहनती खिलाड़ी रही और इन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर राज्य का नाम बढ़ाया। 36वे नेशनल गेम्स में वे राज्य वुशु दल का हिस्सा थी और पिछले दिनों आयोजित फेडरेशन कप वुशु प्रतियोगिता में उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते थे।