| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
13 अप्रैल को बोकारो जिला क्रिकेट संघ (BDCA) में व्याप्त वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के जांच के आदेश के बावजूद झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) और BDCA के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। ऐसा हम नहीं बल्कि BDCA का अकाउंट बता रहा है। 15 अप्रैल 2023 जिस दिन जांच समिति बोकारो में सभी पक्षकारों से विभिन्न विषयों पर जांच पड़ताल में जुटी थी ठीक उसी दिन JSCA की ओर से 2,88,320 रुपए BDCA के अकाउंट में भेजे गए। यही नहीं इसके बाद 20 अप्रैल 2023 को JSCA की ओर से 88,902 रुपए और ट्रांसफर किए गए।
जब BDCA के खिलाफ जांच हो रही थी उसी दौरान 2,77,222 रुपए की राशि BDCA के अकाउंट में क्यों ट्रांसफर की गई ? क्या जल्दबाजी थी ? वो भी उस संस्था के अकाउंट में जिसके खिलाफ वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच चल रही हो। द्वारा जो स्वयं जांच कर रही हो ? इन रुपयों के आने के बाद BDCA के पदाधिकारियों के बीच ये संदेश दिया गया कि ऑल इज वेल। इसके बाद BDCA के आका पीएन सिंह गाड़ी में रजिस्टर लेकर घूम रहे हैं और सहायक सचिव “छोटू भैया” के साथ बैक डेट में अन्य पदाधिकारियों से साइन करवा रहे हैं। जिससे जुड़ा एक वीडियो वायरल है।
JSCA का एक गुट BDCA के खिलाफ कार्रवाई करने के पक्ष में नहीं था
JSCA का एक गुट BDCA के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करने के मूड में नहीं था। इस गुट ने तो कुछ आरोपियों को क्लीन चिट देने की भूमिका भी तैयार कर ली थी। आरोप लगानेवालों पर प्रत्यारोप लगाने की रणनीति पर काम किया जा रहा था लेकिन sportsjharkhand.com पर वित्तीय अनियमितता से जुड़ी रपटों के प्रकाशन के बाद दवाब बढ़ा और अंततः BDCA पर कार्रवाई हुई।







