| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 29 अगस्त को राज्य स्तर पर राज्य भर में कई खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ पुरुष 6 किलोमीटर और महिला 4 किलोमीटर, आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता केवल पुरुषों के लिए आयोजित किया जा रहा है। बताते चले कि खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय होने वाले विजेताओं को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।ओपन वर्ग में होने वाली क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता के लिए प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में 21 हजार, 11 हजार और 7500 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता (ओपन) के लिए भी 5000, 3000 और 2000 रुपये की राशि इनाम के तौर दिया जाएगा।
राज्य के इच्छुक खिलाड़ी इन खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने को 28 अगस्त की सुबह 9 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी स्थित खेलकूद निदेशालय कार्यालय में करा सकते हैं। साथ ही इस 7909072789 मोबाइल नंबर पर संपर्क साधकर फिर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।







