| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
डॉ.रामदयाल मुंडा क्रीड़ा केंद्र और रूम्बुल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पद्मश्री रामदयाल मुंडा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन पहले दौर के सभी मैच संपन्न हो गए। चितरकोटा एफसी, मेकॉन, बांधगाड़ी एफसी, अर्षित क्लब रांची, एआर रॉयल नगड़ी, राजा स्पोर्ट्स बरियातू, मामा स्पोर्टिंग रातू एवं सत्यारी टोली रांची की टीम अंतिम आठ में प्रवेश किया। रविवार को आठ टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल का मुकाबला होगा।
प्रतियोगिता के चौथे दिन के पहले मुकाबले में मामा स्पोर्टिंग रातू ने जीएफसी गाड़ी होटवार की टीम को 1-0 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। दिन का दूसरा मैच सत्यारी टोली रांची एवं अनीश लकड़ा क्लब रांची के बीच खेला गया। मैच के दूसरे हाफ में सत्यारी टोली के किशन स्वांसी और सोनू तिग्गा ने गोल कर अजेय बढ़त दिलाई और मुकाबले को 2-0 से जीत लिया।







