| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
चाईबासा निवासी इंटरनेशनल बाॅक्सिंग चैम्पियन सह कोच लक्ष्मी पाड़ेया ने झारखंड बोक्सिंग एसोसिएशन (JBA) के कोषाध्यक्ष राजीव वर्मा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जातिसूचक भद्दी गालियां देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए ST SC थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है लेकिन अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जान-माल की धमकी देते हुए केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। कार्रवाई न होता देख लक्ष्मी ने केंद्रीय सरना समिति, रांची से सहयोग का आग्रह किया इसके बाद समिति ने केंद्रीय मंत्री, आदिवासी मामले, भारत सरकार, माननीय मुख्यमंत्री, DGP समेत कई मंत्री व अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई का आग्रह किया है।











