| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा ने की, बैठक में मुख्य रूप से झारखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा पाकुड़ जिले में 2 से 4 जून को 12वीं राज्य स्तरीय सीनियर ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराने का निर्देश मिला है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए बैठक में विचार विमर्श किया गया।
बैठक में सफल आयोजन के लिए रूपरेखा तय की गई। प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिले से लगभग 18 साल से ऊपर के बालक /बालिका /महिला/ पुरुष वर्ग के 600 खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं राज्य स्तरीय तकनीकी पदाधिकारी भी सफल आयोजन कराने के लिए भाग लेंगे। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले 21 और 22 मई को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएग। जिसमें पाकुड़ जिले के विभिन्न प्रखंडों के खिलाड़ी एवं विद्यालय/महाविद्यालय के खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जो भी खिलाड़ी पदक हासिल करेंगे उन्ही खिलाड़ियों को राज्य स्तर प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
बैठक में कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी दा, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली,
जिला एथलेटिक्स संघ सचिव रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल, सुजीत विद्यार्थी, सुभान सोरेन, अशोक कुमार सिन्हा, पंकज अग्रवाल, नारायण चंद्र रॉय, राजेश कोल( प्रशिक्षक) भैरव चुंडा मुर्मू, मृणाल चौरसिया, अंजू मंडल, सफा बास्की, लखन कुमार सिंह, अईआ शेख, फुलकुमारी मड़ैया, चांद मुनि चौड़े, तारा मुर्मू, प्रवीण कुमार शामिल हुए।







