| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला क्रिकेट संघ कार्यालय का उद्घाटन आज जेएससीए परिसर में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फीता काट कर किया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी अतिथियों के साथ कैंपस में वृक्षारोपण भी किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर रांची जिला क्रिकेट संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार, रांची जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सुनील कुमार, माही के बचपन के दोस्त सीमांत लोहानी चित्तू जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय, जेएससीए के आजीवन सदस्य विभूति भूषण गप्पू (रांची जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष) जय कुमार सिन्हा, चंचल दत्ता गुप्ता, अजय नाथ शाहदेव, आरटीसीए के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश शर्मा उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव समेत कई लोग शामिल हुए।







