| रांची/खूंटी
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, के शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में राज्य स्तरीय नेहरू कप हाॅकी प्रतियोगिता 2023 का आगाज खूंटी के बिरसा मुंडा कॉलेज एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड में हुआ। 24 से 27 अगस्त तक अयोजित होने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य परियोजना परिषद के निदेशक किरण कुमारी पासी ने किया।
प्रतियोगिता में अंडर 15 बालक, अंडर 17 बालक एवं अंडर 17 बालिका वर्ग में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता टीम के साथ खेलकुद, युवाकार्य निदेशलय एवं झारखंड खेल प्राधिकरण अंतर्गत संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र के 8 टीम सहित कुल 50 टीमें भाग ले रही है। विजेता टीमें नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
पहले दिन का रिजल्ट इस प्रकार है।
जिला सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस एस्ट्रोटर्फ मैदान खूंटी
U 15 बालक वर्ग
का पहला मैच रांची बनाम गुमला के बीच खेला गया जिसमें रांची ने 3 – 0 से गुमला को पराजित किया।
दूसरा मैच खूंटी बनाम चतरा के बीच खेला गया जिसमें खूंटी ने 7- 0 से चतरा को हराया।
तीसरा मैच गुमला बनाम सरायकेला के बीच खेला गया जिसमें गुमला ने 4- 0 से सरायकेला को पराजित किया।
चौथा मैच सिमडेगा बनाम लातेहार के बीच में खेला गया। जिसमें सिमडेगा ने लातेहार को 5 -0 से पराजित किया।
पांचवा मैच हजारीबाग बनाम रामगढ़ के बीच में खेला गया जिसमें हजारीबाग ने रामगढ़ को 7-0 से पराजित किया।
छठा मैच लोहरदगा बनाम पलामू के बीच जारी है।
बिरसा मुंडा एस्ट्रो टर्फ मैदान खूंटी
U 17 बालिका वर्ग
का पहला मैच गुमला बनाम रामगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें गुमला ने रामगढ़ को 11 -0 से पराजित किया।
दूसरा मैच रांची बना एम पलामू के बीच खेला गया जिसमें रांची ने 11 – 0 से पलामू को पराजित किया।
तीसरा मैच सिमडेगा लचरागढ़ बनाम गढ़वा के बीच खेला गया, जिसमें सिमडेगा लचरागढ़ 11-0 से विजयी रहा।
चौथा मैच लोहरदगा बनाम बोकारो के बीच खेला गया, जिसमें लोहरदगा 2-1 से विजयी रहा।
पांचवा मैच सरायकेला बनाम चतरा के बीच खेला गया, जिसमें सरायकेला 1-0 से विजयी रहा।
छठा मैच एसटीसी गुमला बनाम एसटीसी सिमडेगा के बीच खेला गया जिसमें एसटीसी सिमडेगा 4 -2 से विजयी रहा।







