| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राष्ट्रीय कैडेट और जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार से मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुरू हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, विधायक मथुरा प्रसाद महतो और विधायक सीपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। झारखंड के 150 खिलाड़ियों समेत प्रतियोगिता में लगभग 2500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि देर शाम तक कई खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन से वंचित रहें। उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इन खिलाड़ियों ने एशोसिएशन पर कई गंभीर आरोप लगाया है।
देखें वीडियो….
व्यवस्था से परेशान दिखे खिलाड़ी
आयोजकों की ओर से किए गए भोजन की व्यवस्था से खिलाड़ी नाराज दिख रहे हैं। JSSPS की बेरुखी के कारण भी पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं से भी खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ रही है। मामले को लेकर हमारी टीम ने किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष बीसी ठाकुर से बातचीत की उन्होंने कहा की परेशानियां आई है। उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है।







