| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रामदयाल मुण्डा क्रीड़ा केंद्र और रूम्बुल के संयुक्त तत्वाधान नौवीं पद्म श्री रामदयाल मुण्डा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में राज्य भर के 16 टीमें भाग ले रही हैं, प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार ट्राफी और 2 लाख रुपये और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 1 लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चितरकोटा एफसी बनाम जेजीसी चुट्टू, रांची की टीम के बीच खेला गया। जिसमें चितरकोटा एफसी 1–0 से विजयी हुई। प्रिणेश खान को प्लेयर ऑफ द मैच से पुरुस्कृत किया गया। दूसरा मैच मेकॉन बनाम राज स्पोर्ट्स क्लब, बुंडू के बीच खेल गया। मेकॉन की टीम 3–0 से विजयी हुई। मेकॉन के शंकर उरांव को प्लेयर और द मैच से पुरुस्कृत किया गया।







