| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस सह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी झारखंड, टाटा स्टील और खेलकूद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 26 अगस्त से 29 अगस्त तक रांची में छठवीं सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप 2023 महिला और पुरुष प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में महिला वर्ग से 8 टीम एवं पुरुष वर्ग में 12 टीम भाग लेगी। सभी टीमों को 25 अगस्त तक रांची में रिपोर्ट करना है। सभी मैच
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम रांची और एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बालिका उच्च विद्यालय बरियातू में खेला जाएगा।







