| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में आयोजित होनेवाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के LOGO का अनावरण मंगलवार को एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में किया गया। हालांकि शर्तों के साथ चैंपियनशिप आयोजन को लेकर राज्य सरकार के खेल विभाग (खेल निदेशालय) और हॉकी इंडिया के बीच एक MOU पर हस्ताक्षर भी किया गया। इस प्रतियोगिता का नाम JHARKHAND WOMEN’S ASIAN CHAMPIONS ट्रॉफी रखा गया है। मौके पर स्पॉन्सरशिप अमाउंट 10 करोड़ रुपये का चेक खेल मंत्री ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की को सौंपा।
बता दें की 1985 से आयोजित हो रही इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार रांची में हो रहा है। भारतीय महिला टीम ने 2016 में यह खिताब जीता था और 2018 में अगले संस्करण में वे उपविजेता रही थी। । रांची में आयोजित होने वाले 2023 के महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के भारतीय टीम में झारखंड के चार खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी शामिल है।
इस चैंपियनशिप में भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड की टीम हिस्सा ले रही है।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची के मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में यह चैंपियनशिप खेला जाएगा। दिन में तीन मैच खेले जाएंगे। कुल 21 मैच पूरे प्रतियोगिता के दौरान खेले जाएंगे। दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क होगा।







