| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
दो दिवसिया खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के लगभाग 500 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। खो खो, कबड्डी, ऊंची कुद, लंबी कूद, भाला फेंक, रिले रेस,100, 200, 400 मीटर दौड़, जगलिंग प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हाई स्कूल टांगर ने प्रखण्ड ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता है जबकि रनर का पुरस्कार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चान्हो को मिला।
प्रथम और द्वितीय आने वाले खिलाड़ियों को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मो इम्तियाज, निर्मल बड़ाइक और शिक्षको द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए दीपक मेहता, देवचारण उरांव, दयांदन्द कच्छप, मनोज भगत, श्याम नारायण, शशि भूषण सिंह रंजीत कुमार, अवंतिका किस्पोट्टा, ब्रजेश कुमार, राखी गुप्ता, पदमा कुमारी, अमित कुमार अहम भूमिका निभाई।







