| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
10 और 11 सितंबर 2023 को चंडीगढ़ में आयोजित इंडियन ग्रैंड पिक में फ्लोरेंस बारला ने अपना लाइव बेस्ट टाइमिंग करते हुए 400 मीटर में चौथा स्थान हासिल किया है। जिससे उसने अपना एशियन गेम्स का टिकट पक्का किया है। इसी के साथ फ्लोरेंस इस प्रतियोगिता में 4×400 मीटर रिले में प्रतिस्पर्धा करेगी।भाटिया एथलेटिक्स अकादमी की प्रशिक्षु फ्लोरेंस की इस उपलब्धि पर उनके कोच और अकादमी के प्रशिक्षकों ने बधाई दी है और खुशी जाहिर की है।







