रांची
टीम sportsjharkhand.com |
16 से 20 अगस्त तक भुवनेश्वर में आयोजित 39वीं सब जूनियर और 49वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में झारखंड (जमशेदपुर) के राणा प्रताप ने 50 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक जूनियर बॉयज ग्रुप वन में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 29.75 सेकंड के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया है। राणा प्रताप की इस उपलब्धि पर झारखंड तैराकी संघ के रामबालक सिंह, बरखा सिन्हा, शैलेंद्र कुमार तिवारी, अर्चित आनंद, श्रवण जालान, आतिस सिंह और अन्य पदाधिकारीयों ने बधाई दी है।