| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय टेटे प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 अगस्त तक रांची के यूनियन क्लब में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में U 13 बालक/बालिका, U 15 बालक/बालिका, U 17 बालक/बालिका और पुरुष महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। दो इवेंट के लिए 100 रुपए एंट्री फीस निर्धारित की गई है।









