| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जवाहरलाल नेहरू हॉकी U 15 बालक तथा U 17 बालक व बालिका आयु वर्ग की प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 19 व 20 अगस्त को तथा राज्य स्तर पर खूंटी में 24 से 27 अगस्त तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। U 15 वर्ग के लिए 1 जनवरी 2008 और U 17 वर्ग के लिए 1 जनवरी 2006 या उसके बाद जन्मे विद्यार्थी ही इस प्रतियोगिता का हिस्सा बना पाएंगे। राज्य शिक्षा परियोजना परिषद की निदेशक किरण कुमार पासी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारीयों को पत्र के माध्यम से तैयारी करने का निर्देश दिया है।









