| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
ग्वालियर में खेली जा रही महिला U 15 वनडे प्रतियोगिता में रांची की कुमारी पलक के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 42 रन से हरा दिया है। कप्तान कुमारी पलक के नाबाद 104 रन की बदौलत झारखंड ने निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए। पलक ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके भी लगाए। जवाबी पारी खेलते हुए छत्तीसगढ़ की टीम 6 विकेट पर 130 रन ही बना सकी। पलक ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी करते हुए भी एक विकेट झटका।







