| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
1980 मॉस्को ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम के सदस्य सिलवानुस डुंगडुंग, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक सह रांची विश्वविद्यालय के पूर्व खेल निदेशक शेखर बोस तथा झारखंड के खेल पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह सुभाष चंद्र डे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। रेणुका आर्ट्स के तत्वावधान में पुराने विधानसभा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में खेल की इन हस्तियों के अलावा 13 अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने अचीवर्स को सम्मानित किया।








