| रांची |
JSCA स्टेडियम परिसर में स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की प्रतीमा लगाए जाने व स्वर्ण जड़ित फोटो फ्रेम लगाए जाने की खबरें प्रकाशित होने के बाद अमिताभ चौधरी के पुत्र अभिषेक चौधरी ने JSCA के इस कृत्य को वैक्तिगत संपदा का हनन बता वकील के माध्यम से नोटिस थमा दिया है। नोटिस मिलने के बाद से JSCA प्रबंधन के होश फाख्ता हो गए हैं। नोटिस में कहा गया है कि परिजनों की अनुमति के बगैर इस तरह का कृत्य को किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है। लीगल नोटिस में पिता की मौत के बाद उनके शव पर सम्मान स्वरूप चढ़ाए गए तीरंगे के अपमान का भी जिक्र किया गया है। पता हो कि इस मामले के बाद से ही अमिताभ चौधरी के परिजनों ने JSCA से पूरी तरह से दूरी बना ली थी।
लीगल नोटिस के साथ जो विज्ञप्ति भेजी गई है वो पाठकों के लिए हूबहू छापी जा रही है।
नमस्ते।
श्री अमिताभ चौधरी की स्वर्ण जड़ित प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव को श्री अमिताभ चौधरी के परिवार एवं परिजनों ने उनके जीवन मूल्यों आदर्शों तथा संघर्षों पर प्रहार बताया है। परिवार ने JSCA के सचिव को कानूनी नोटिस भेजकर गंभीर आपत्ति जताई है और साथ ही कुछ आवश्यक जानकारियां भी मांगी है ताकि स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की विरासत को अक्षुण्ण रखा जा सके एवं उनके आदर्शों के अनुरूप कार्यों द्वारा ही उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके। स्वर्गीय अमिताभ चौधरी व्यक्ति पूजा एवं बाहरी आडंबर के गंभीर विरोधी थे। उनके लिए कर्म ही पूजा था। कार्य के प्रति उनकी एकनिष्ठा एवं समर्पण अद्भुत था। परिणाम में विश्वास करते थे आडंबर के खिलाफ थे। उनकी पुण्यतिथि पर इस तरह की प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा करना उनकी स्मृति को आभाहीन एवं धूमिल करने के साथ-साथ उनकी बौद्धिक संपदा को भी धूल धूसरित करता है।










| “मेरे पिता अगर जीवित होते तो किसी भी मानव के स्वर्ण जड़ित फोटो फ्रेम और स्टेच्यू स्थापना का कड़ा विरोध करते। पिताजी की आत्मा को शांति मिले इसलिए मैंने भी वही किया जो मेरे स्वर्गीय पिताजी करते”
अभिषेक चौधरी, पुत्र स्वर्गीय अमिताभ चौधरी
|
sportsjharkhand.com ने किया था खुलासा
sportsjharkhand.com ने 10 अगस्त को ही खुलासा किया था कि DIVINITY नामक ब्रांड के जरिए लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्वर्ण जड़ित फोटो फ्रेम और लगभग एक करोड़ की लागत से स्टेच्यू की स्थापना किए जाने का प्रस्ताव लगभग फाइनल किया जा चुका है। 16 अगस्त की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक से पहले अभिषेक चौधरी द्वारा वकील के माध्यम से भेजे गए नोटिस के बाद अब JSCA सकते में है।








