| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
द्वितीय झारखंड रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 18 अगस्त से जमशेदपुर में होगा। यह जानकारी झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के सचिव समरजीत सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वाधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए सभी आवश्यक तैयारी हो चुकी है।
जीआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में U 11, U 13, U 15, U 17 और U 19 आयु वर्ग के अलावा सीनियर व महिला और पुरुष वर्ग की भी स्पर्धाएं होगी।






