| रांची/सिमडेगा
टीम sportsjharkhand.com |
रविवार को हॉकी सिमडेगा कार्यालय में कार्यकारिणी समिति की बैठक अध्यक्ष मनोज कोनबेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मेंजर ध्यानचंद जन्मोत्सव सह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी सिमडेगा द्वारा मेजर ध्यानचंद सिमडेगा जिला स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष हॉकी लीग 2023 का आयोजन करने पर निर्णय हुई है। जिसमें सिमडेगा जिले की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को खेल प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।







